महोबा, मार्च 5 -- कुलपहाड़, संवाददाता। रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दबंग ने युवक पर चाकू से हमला बोल दिया। चाकू के हमला से घायल युवक को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । कोतवाली के गांव मुढारी निवासी 22 वर्षीय हलकुट्टा और युवराज के बीच पुराने लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद में हलकुट्टा चाकू के हमला से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हलकुट्टा होली पर महानगर से वापस गांव आया था। युवराज के उसे रुपये देने थे युवराज ने रुपये मांगे तो हलकुट्टा ने बाद में देने की बात कही जिससेआग बबूला युवराज ने आपा खो दिया और चाकू से हमला बोल दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जांच के आधार पर कार्रवाईअमल में लाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.