मऊ, अप्रैल 22 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। सीओ शीतला प्रसाद पांडे ने मंगलवार की शाम कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले पुराने लम्बित मामलों को दो दिन में निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस रूम कार्यालय, मालखाना, हवालात, विभिन्न मुकदमे में नामित वाहनों एवं सिपाहियों के रहने वाले कमरे, रसोईघर, समस्त दस्तावेज एवं अपराध रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में कार्यालय में पहुंचते ही विभिन्न प्रार्थना पत्र की रजिस्टर का मिलान किया, जहां कुछ कमी पाए जाने पर उसे सही करने के लिए हेड मुंशी को निर्देश दिया। उन्होंने यह भी बताया कि जो भी पुराने मामले लंबित हैं, दो दिन के अंदर उस मामलों का निस्तारण कर लिया जाए। यह भी पढ़ें- लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.