लखनऊ, अप्रैल 16 -- Lucknow News: पुराने लखनऊ के घनी आबादी वाले क्षेत्र में अपना घर लेने का मौका तीस अप्रैल तक मिल गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के ऐशबाग स्क्वायर अपार्टमेंट में फ्लैट्स के लिए अब लोग महीने की आखिरी तारीख तक पंजीकरण करा सकेंगे। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पंजीकरण अवधि 15 दिन के लिए बढ़ा दी है। इस रेजिडेंशियल अपार्टमेंट में लगभग 1900 वर्गफिट के 384 प्रीमियम फ्लैट्स होंगे। पंजीकरण एलडीए की वेबसाइट के माध्यम से ही कराया जा सकेगा। रजिस्ट्रेशन के लिए फ्लैट के अनुमानित मूल्य की 05 प्रतिशत धनराशि बतौर पंजीकरण शुल्क जमा करनी होगी, जोकि आरक्षित वर्ग के लिए 2.5 प्रतिशत होगी। फ्लैटों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सेंटर ऑफ एक्सीलेंस; पूर्वी यूपी में एआई, ड्रोन टेक्नोलॉजी के गुर सीख सक...