दरभंगा, अप्रैल 3 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी। सीपीएम के बैनर तले गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने स्थानीय अंचल कार्यालय पर चार सूत्री मांगों के समर्थन में धरना दिया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और मांगों से संबंधित नारेबाजी की। ललितेश्वर पासवान की अगुवाई और सज्जन राय की अध्यक्षता में बैठे धरनार्थियों ने सकरी-हसनपुर रेल लाइन का निर्माण पुराने रास्ते पर करवाने और किसानों को फसल क्षति का मुआवजा देने की मांग की। एसएच 56 में अधिगृहीत भूमि का मुआवजा देने और हरिनगर स्टेशन से सुबह सात व आठ बजे ट्रेन चलवाने की मांग भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.