कौशाम्बी, दिसम्बर 29 -- मंझनपुर। बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल की अध्यक्षता में सोमवार को सयारा स्थित सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने दल छोड़कर बहुजन समाज पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए एक साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसी के साथ प्रबुद्ध जनता पार्टी का भी बसपा में सोमवार को विलय हो गया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति और बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त करने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी बहुजन, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और सर्वसमाज के अधिकारों की सशक्त आवाज है और आने वाले समय में पार्टी प्रदेश की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर प्रबुद्ध जनता प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.