मधुबनी, मई 13 -- राम शरण साह मधुबनी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार महथा ने मजिस्ट्रेट कोर्ट में लंबित पुराने मामलों का शीघ्र निपटारा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न मजिस्ट्रेट कोर्ट में लंबित मुकदमों की जानकारी ली। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सबजज संदीप चैतन्य, एसीजेएम सचिन कुमार, एसडीजेएम सुधा रानी,जेजेबी के प्रधान दंडाधिकारी अंकित आनंद, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी प्रियंका कुमारी, खुशबू आनंद एवं ऐश्वर्या दीप मौजूद थे। सुशांत चक्रवर्ती ने बताया कि सीजेएम ने मजिस्ट्रेट कोर्ट में लंबित पुराने मामलों को सूचिबद्ध कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है ताकि चिन्हित मुकदमों का शीघ्र निपटारा हो सके। यह भी पढ़ें- सभी मुकदमों, कैद...