कटिहार, जनवरी 11 -- कटिहार कोढ़ा थाना क्षेत्र के बावनगंज गांव से लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि वर्ष 2003 में मारपीट की एक घटना को लेकर थाना में प्राथमिक की दर्ज की गई थी। मामले में बावनगंज निवासी बिल्टू ऋषि के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किया गया था, लेकिन आरोपी तभी से फरार चल रहा था। न्यायालय से वारंट निर्गत होने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में कटिहार जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.