देवघर, मई 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को नीलाम पत्र से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले के विभिन्न विभागों में लंबित नीलाम पत्र वादों की वर्तमान स्थिति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों व अंचलाधिकारी को कार्य में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- राजस्व वसूली की धीमी प्रगति पर बिफरे डीएम, जताई नाराजगीबैठक के प्रमुख बिंदु इस दौरान डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए वैसे मामलों की पहचान करने को कहा जो लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे मामलों को चिन्हित कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द बंद किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकारी बकाया राशि की वसूली में किसी भी प्रकार की शिथिलता...