साहिबगंज, मई 21 -- मंडरो। मिर्जाचौकी थाना पुलिस ने एक पुराने मामले में शंकर पंडित नामक वारंटी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त जानकारी थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव ने दी है। उन्होंने बताया कि रेलवे चेकिंग के दौरान गड़बड़ी करने के आरोप में उसके खिलाफ केस दर्ज था। उसके विरूद्ध न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। गुरुवार को गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- अलग-अलग मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...