लखनऊ, अप्रैल 22 -- दुबग्गा सिटी बस डिपो में तैनात बस चालक पर पुराने मामले में कार्रवाई करने से संगठन के लोग भड़क गए हैं। बुधवार को सिटी बस चालक राजकमल सिंह ने लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डीके गर्ग को कारण बताओ नोटिस भेजा है। नोटिस में पीड़ित चालक ने उप्र रोडवेज कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि बताते हुए मानसिक दबाव के मकसद से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस मामले में सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी अमरनाथ सहाय से पीड़ित को निर्दोष मानते हुए प्रकरण को निरस्तारित करने की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल यह भी पढ़ें- शिक्षक संघ ने लगाया बीईओ से दुर्व्यव्हार का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...