लखीमपुरखीरी, मई 16 -- शहर के मोहल्ला संकटा देवी में मकान की साफ-सफाई करने के दौरान परिवार के ही दो पक्ष में मारपीट हो गई। आरोप है कि मां और बहन बचाने आई तो उनसे भी अभद्रता की गई। पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है। शहर के आवास विकास निवासी सुप्रीत गुप्ता ने बताया कि मोहल्ला संकटा देवी स्थित उनका पुराना मकान बंद पड़ा है। वह बुधवार की दोपहर करीब अपने कर्मचारियों के साथ साफ-सफाई करने गया था। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ला संकटा देवी निवासी भाजपा नेता संजय गुप्ता, उनका बेटा व ड्राइवर आ गए। उन्होंने उसके साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट, तीन के खिलाफ नामजद एफआईआर संजय गुप्ता ने लोहे के हथौड़े से हमला कर दिया। जिसमें सुप्रीत दांत टूट गया और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर सुप्रीत की मां रेनू गुप्ता और ब...