पुराने मकान की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, चार घायल
देवरिया, अप्रैल 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया में शुक्रवार को करीब 11 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। पुराने मकान की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसा जिला मुख्यालय के तहसील रोड पर नगर पालिका कार्यालय के समीप काम्पलेक्स निर्माण के लिए खुदाई के चलते हुआ। घायलों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घाायलों को लेकर परिजन निजी अस्पताल लेकर चले गए, जबकि दो को हल्की चोट होने के चलते प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया।सदर कोतवाली क्षेत्र के तहसील रोड पर नगर पालिका कार्यालय से सटे एक व्यक्ति की पुरानी मकान शहर के अंसारी रोड निवासी आशीष कानोडिया ने खरीदी है। उन्होंने वहां काम्प्लेक्स बनाने के लिए एक व्यक्ति को ठेका दिया। ठेकेदार बेसमेंट का कार्य करा रहा था। निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.