देवरिया, सितम्बर 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन के बंद रेनेवोटेड पीआईसीयू में डायलिसिस शिफ्ट करने की योजना बनाई है। डायलिसिस भवन भी ध्वस्तीकरण की जद में है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस स्थान को चिह्नित किया है।

नई योजना के अंतर्गत कार्य शिफ्ट करने के लिए कवायद भी तेज कर दी गई है। जरूरी कार्य कराए जा रहे हैं। इस माह के अंदर इसके शिफ्ट होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मेडिकल कॉलेज में किडनी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए निशुल्क डायलिसिस की सुविधा है। इस सेंटर को डीसीडीसी कंपनी द्वारा संचालित किया जाता है। यहां 18 बेड पर डायलिसिस के इंतजाम किए गए हैं। इसमें तीन बेड हेपेटाइटिस के मरीजों के लिए हैं। मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन के ध्वस्तीकरण का कार्य चल रहा है, जिसकी जद में डायलिसिस सेंटर का भवन भी ...