मिर्जापुर, अप्रैल 30 -- मिर्जापुर। पहाड़ी ब्लाक कार्यालय परिसर में वर्षों पूर्व बनवाए गए भवन का रंग-रोगन कराके नया निर्माण दिखाकर सरकारी खजाने से भुगतान करा लिया गया। सरकारी धन के दुरुपयोग पर ग्रामीणों ने रोष जताया है। ग्रामीणों ने डीएम को पत्रक सौंप कर मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जिन कमरों को नया बताया जा रहा है वे कमरे तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख मोती लाल बिंद के कार्यकाल में बनाए गए थे। उन्हीं पुराने कमरों की रंगाई पुताई कराने के बाद पुराने शटर के स्थान पर नया शटर लगवा कर नया भवन बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- एसएचजी भवन निर्माण कार्य में सुधार के दावे खोखले नया भवन दिखा कर सरकारी बजट का गोल माल कर दिया गया। इस मामले की शिकायत कमलेश दुबे ने की है। वहीं, खंड विकास अधिकारी पहाड़ी बबिता सिंह ने बताया कि क्षेत्र...