गोरखपुर, मार्च 31 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। नगर निगम गोरखपुर ने आय के स्रोत बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पुराने कार्यालय भवन और जन सेवा केंद्र में बैंक को स्थान आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए छह सदस्यीय कमेटी गठित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।नगर निगम की आय बढ़ाने के उद्देश्य से पुराने कार्यालय भवन के प्रथम तल पर स्थित टैक्स विभाग के नवनिर्मित हाल समेत अन्य स्थलों और जन सेवा केंद्र में बैंक को स्थान आवंटित करने के लिए नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने निर्देश दिए हैं। इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए अपर नगर आयुक्त-1 दुर्गेश मिश्र की अध्यक्षता में छह सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी में लेखाधिकारी, सहायक नगर आयुक्त रवि सिंह, कर अधीक्षक ओम प्रकाश यादव, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.