पुराने बिजली घर में छत से गिरा प्लास्टर, बचे कर्मचारी
प्रयागराज, जून 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के सामने स्थित पुराने बिजली घर में मंगलवार दोपहर छत का प्लास्टर गिरने से कुर्सी टूट गई। गनीमत रही कि उस समय कुर्सी पर कोई कर्मचारी नहीं बैठा था। दो दिन में यहां यह दूसरी बड़ी घटना है जिससे कर्मचारी दहशत में हैं। बारिश से पहले ही इमारत की हालत देखकर उन्होंने अफसरों से तत्काल मरम्मत की मांग की है।इस बिजली घर में तीन एक्सईएन समेत कई विंग के कार्यालय हैं। विजिलेंस और सीओ का कार्यालय भी यहीं है। वर्षों पुरानी यह इमारत अब जर्जर हो चुकी है। मंगलवार को करैलाबाग एक्सईएन कार्यालय में दोपहर अचानक छत का प्लास्टर गिरा। उस समय बड़े बाबू सोनू और एकाउंटेंट एसपी सनी बैठक में गए थे। लौटने पर कमरे का हाल देखकर उनके होश उड़ गए। वहीं पड़ोसी कार्यालय में भी गेट के ऊपर प्लास्टर गिरा था। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.