मथुरा, अप्रैल 5 -- मथुरा। थाना कोतवाली अंतर्गत पुराने बस स्टैंड के समीप से रविवार सुबह अज्ञात युवक का शव पड़ा देख लोगों में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी। रविवार सुबह पुराने बस स्टैंड के समीप सुबह करीब सात बजे 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा था। इसे देख आसपास से आये लोगों की भीड़ जुट गयी। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी पहचान नहीं कर सका। पुलिस ने मृतक युवक का शव कब्जे में कर मोर्चरी भिजवाते हुए उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी है। पुलिस को उसके पास कुछ भी नहीं मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...