पुराने पेयजल कनेक्शनों को बदलने के लिए निगम ने जारी की एडवाइजरी
गुड़गांव, मई 22 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम गुरुग्राम ने पालम विहार, सेक्टर-23 और सेक्टर-23ए के निवासियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी के माध्यम से पुराने जीआई पेयजल आपूर्ति कनेक्शनों के तुरंत निरीक्षण और उन्हें बदलने की सलाह दी गई है। निगम के अधिकारियों के अनुसार इन क्षेत्रों का विकास लगभग 20 से 25 वर्ष पहले हुआ था, जिसके कारण बड़ी संख्या में आवास आज भी बहुत पुराने जीआई पाइपलाइन कनेक्शनों के माध्यम से ही पानी प्राप्त कर रहे हैं। लंबे समय से जमीन के नीचे दबी इन पाइपलाइनों की स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है। समय के साथ इन पुरानी पाइपलाइनों में जंग लगने, क्षरण होने और अन्य प्रकार की क्षति होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इसके परिणामस्वरूप जमीन के भीतर ही बड़े पैमाने पर जल रिसाव हो रहा है और सीवरेज का गंदा पानी पीने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.