नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने सदस्यों की सुविधा के लिए जल्द ही अहम कदम उठाने जा रहा है। सबसे पहले ईपीएफओ वर्ष 2014 से पहले के ऐसे खातों का पता लगाने के लिए पोर्टल लांच करने जा रहा है जिन पर यूनिवर्सल एकाउंट नंबर यानी यूएएन सक्रिय नहीं है। जिन खातों में यूएएन नंबर सक्रिय नहीं है और सदस्यों के पास सिर्फ सदस्य या कर्मचारी आईडी नंबर है, उन खातों का पता लगाने और उनका यूएएन सक्रिय करने के लिए ई-प्राप्ति (निष्क्रिय खातों की जानकारी के लिए आधार आधारित ईपीएफ पोर्टल) योजना शुरू की जाएगी। इसके लिए पोर्टल बनकर तैयार है और जल्द ही पोर्टल को लांच किया जाएगा。 यह भी पढ़ें- न्यूनतम मजदूरी की दर तय करेगी केंद्र सरकारनए डिजिटल पोर्टल की जानकारी बुधवार को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख...