कटिहार, मार्च 24 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार में पंचायत आम चुनाव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने साफ कर दिया है कि इस बार चुनाव पुराने परिसीमन के आधार पर ही कराए जाएंगे, जबकि आरक्षण रोस्टर में बदलाव किया जाएगा। ऐसे में वर्षों पुराने परिसीमन और बढ़ती आबादी के बीच प्रतिनिधित्व के संतुलन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।जानकारी के अनुसार, बिहार में पंचायतों का अंतिम परिसीमन वर्ष 1994 में 1991 की जनगणना के आधार पर किया गया था। इसके बाद करीब 36 वर्षों में पंचायतों की सीमाओं का पुनर्निर्धारण नहीं हुआ है, जबकि जनसंख्या में लगातार वृद्धि हुई है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि बढ़ती आबादी के बावजूद परिसीमन नहीं होने से संसाधनों का वितरण और प्रतिनिधित्व का संतुलन प्रभावित हो रहा है। नगर निकायों के विस्तार से पंचायतों की सी...