रांची, जुलाई 13 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा हाल में घोषित 99,639 करोड़ के निवेश प्रस्तावों में अधिकांश पुराने निवेश समझौतों को नए रूप में प्रस्तुत किया गया है। उनके अनुसार, सरकार फरवरी 2026 में दावोस और यूके यात्रा के बाद 1.27 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों की घोषणा कर चुकी थी और अब उन्हीं कंपनियों व लगभग समान निवेश राशि को दोबारा नई उपलब्धि के रूप में पेश किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- झारखंड को औद्योगिक हब बनाने का प्रयास : कांग्रेसराज्य सरकार की स्थिति प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यदि ये वास्तव में नए एमओयू हैं तो सरकार स्पष्ट करे कि पहले हुए समझौतों की वर्तमान स्थिति क्या है। उन्होंने सरकार से यह भी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की, कि अब त...