पुराने नियमों से भर्ती को तीसरे दिन दिया धरना
प्रयागराज, जून 24 -- सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी के 23 हजार से अधिक रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी कराने की मांग को लेकर युवा मंच ने बुधवार को तीसरे दिन पत्थर गिरजाघर स्थित धरनास्थल पर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि इससे पहले आंदोलन के दौरान 15 जून को शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह एवं अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक कामताराम पाल ने ज्ञापन लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया था। लेकिन ज्ञापन 24 जून को भेजा गया है। लिहाजा छात्रों की मांगों की अनदेखी करने वाले अपर शिक्षा निदेशक तत्काल पद से हटाया जाए। प्रदर्शन में संगीता पाल, एलके चौधरी, सुशोभित चौरसिया, अखिलेश वर्मा एवं केडी वर्मा आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.