समस्तीपुर, फरवरी 18 -- मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के कुरसाहा गांव में पुराने निजी रास्ते को अवरुद्ध किए जाने को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता संतोष राय ने की, जबकि संचालन समाजसेवी राम मोहन राय ने किया। बैठक में ग्रामीणों ने गांव के एक टोले में आने-जाने वाले पुराने निजी रास्ते को बंद किए जाने पर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि इस रास्ते के अवरुद्ध होने से कई परिवार को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि 22 फरवरी तक रास्ता बहाल नहीं किया गया तो 23 फरवरी को पीड़ित परिवार के सदस्य सामूहिक आत्मदाह करेंगे। इस संबंध में वरीय पदाधिकारियों को लिखित सूचना दे दी गई है। बैठक में लखिन्द्र राय, रामपरी देवी,राधे राय, विकास कुमार, कुशेश्वर राय, नंदीप कुमार, मीणा देवी, संगीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.