संभल, अप्रैल 1 -- जनपद संभल में अग्रणी माने जाने वाला चंदौसी उप निबंधक कार्यालय वित्तीय वर्ष 2025-26 में अपने निर्धारित राजस्व लक्ष्य को हासिल नहीं कर सका। मंगलवार को कार्यालय में बैनामा कराने वालों की खासी भीड़ देखने को मिली, लेकिन दोपहर एक बजे तक कुल लक्ष्य का लगभग 75 प्रतिशत ही पूरा हो पाया। उप निबंधक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा मार्च माह में लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष प्रयास किए गए। यहां तक कि रविवार को भी कार्यालय खोलकर कार्य किया गया। अंतिम सप्ताह में बैनामों की संख्या में तेजी आई, लेकिन इसके बावजूद लक्ष्य अधूरा रह गया। जानकारी के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष के लिए 99 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष लगभग 75 प्रतिशत राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है। अधिकारियों के मुताबिक, बैनामों में कमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.