प्रयागराज, मार्च 31 -- प्रयागराज। रसोई गैस की किल्लत के चलते अब छोटे दुकानदारों की स्थिति खराब हो गई है। सिलेंडर न मिलने से लोग अब लकड़ी की भट्ठी और कोयले पर भोजन तैयार कर रहे हैं। लल्ला चुंगी, सिविल लाइंस के पास छोटे-छोटे दुकानदार इस वक्त इसी पर भोजन तैयार कर रहे हैं। दरअसल, बीते 20 दिनों से गैस सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है। वाणिज्यिक सिलेंडर पूरी तरह से ठप हो गए हैं। दुकानदारों ने बताया कि भोजन तैयार करने के लिए सिलेंडर है नहीं। घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग कर नहीं सकते हैं। अगर काम बंद कर दिया तो घर में खाने के लाले पड़ जाएंगे। ऐसी दशा में ये विकल्प तलाश लिया है। दुकानदारों ने बताया कि इससे थोड़ी मेहनत ज्यादा पड़ रही है, लेकिन काम आसानी से हो जाएगा। उनके यहां जो तबका भोजन करता है, वो अधिक कीमत नहीं दे सकता है। ऐसे में ब्लैक में मिलने वाल...