गुड़गांव, जुलाई 3 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। परिवहन विभाग ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पुराने व्यावसायिक वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने (फेजिंग आउट) के उद्देश्य से एक विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की है। इसके तहत राज्य के एनसीआर जिलों में पंजीकृत पुराने ट्रकों और बसों को हटाकर नए या पर्यावरण अनुकूल वाहन खरीदने वाले स्वामियों को मोटर वाहन कर में 100 प्रतिशत रियायतें दी जा रही हैं। डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि योजना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक इसका लाभ उठा सकें। जो लाभार्थी राज्य के एनसीआर जिलों में पंजीकृत बीएस-4 या उससे पुराने उत्सर्जन मानकों के ट्रकों अथवा बसों के मालिक हैं, वे इस योजना का लाभ उठाने के पात्र हैं। इसके तहत एनसीआर जिलों में ही नए बीएस-6 या उससे भी कड़े मानको...