पुराने ज्ञापन पर कार्रवाई न होने से भड़के किसान, ब्लॉक पर धरना
हरदोई, अक्टूबर 5 -- सांडी। भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी गुट ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। पुराने ज्ञापन में दी गईं समस्याओं पर कार्रवाई न होने से नाराज किसानों ने बीडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब पांच घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम एन राम ने किसानों की समस्याएं सुनीं। बीडीओ आस्मिता सेन की ओर से पुराने ज्ञापन पर की गई कार्रवाई और कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। यूनियन के राष्ट्रीय सचिव आकाश रावत, जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल और भानू शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों किसान, महिलाएं समेत ब्लॉक पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। किसानों ने बताया कि 23 जुलाई को छह सूत्रीय ज्ञापन दिया गया था, लेकिन उस पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.