गिरडीह, मार्च 13 -- बगोदर। चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात वाली कहावत बगोदर में चरितार्थ हो रही है। पुराने जीटी रोड पर लगाई गई स्ट्रीट लाइट से मामला जुड़ा हुआ है। पुराने जीटी रोड सौंदर्यीकरण के दौरान डिवाइडर पर सैकड़ों की संख्या में स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थी। मगर लाइटें अक्सर बंद रहती है। बगोदर चौक से माहुरी भाया मंझलाडीह तक 6 महीने से स्ट्रीट लाइटें पूरी तरह से बंद है। ऐसे में स्ट्रीट लाइटें लगाने का उद्देश्य सार्थक नहीं हो रहा है। स्थानीय लोगों को अंधेरा का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि तत्कालीन विधायक विनोद कुमार सिंह की पहल से साढ़े 13 करोड़ रुपए की लागत से बगोदर के पुराने जीटी रोड का सौंदर्यीकरण और सुदृढ़ीकरण किया गया था। इसी के तहत जीटी रोड के डिवाइडर पर बगोदरडीह बायपास से माहुरी बायपास तक सैकड़ों स्ट्रीट लाइटें लगाई थी। मगर तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.