शाहजहांपुर, जून 16 -- शाहजहांपुर। सीनियर सिटिजन सोसायटी के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत पांडेय को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में वरिष्ठ नागरिक ट्रिब्यूनल एवं प्रत्येक जनपद में अलग कोर्ट की स्थापना, शाहजहांपुर की विद्युत व्यवस्था की जांच, पुराने जिला अस्पताल में सिटी अस्पताल संचालित करने, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह करने तथा वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए मासिक बैठक आयोजित करने की मांग की गई। इस दौरान सत्य प्रकाश तिवारी, राजेशचंद्र शुक्ला, सर्वेश मिश्रा, मुरलीधर भोजपाल, राजेश द्विवेदी, राधेश्याम, दयाशंकर अग्निहोत्री, जगत नारायण अवस्थी, श्रीराम वर्मा, मोहम्मद आमिल खान, संतोष दीक्षित सहित अनेक सदस्य मौजू...