शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- शाहजहांपुर। सीनियर सिटीजन सोसायटी की मासिक बैठक नगर निगम सभागार में आयोजित हुई, जिसमें पुराने जिला अस्पताल को सिटी अस्पताल के रूप में जल्द शुरू कराने की मांग उठाई गई। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक ने की। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर शासन से अस्पताल शुरू कराने की मांग की गई। इस दौरान नवागत नगर आयुक्त सौम्या गुरु रानी का मातृशक्ति ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने वरिष्ठ नागरिकों के सहयोग से नगर निगम सेवाएं बेहतर ढंग से लागू करने का आश्वासन दिया। संचालन जिला महामंत्री सत्य प्रकाश तिवारी ने किया। बैठक में सावित्री शर्मा, डॉ. रानी त्रिपाठी, गायत्री दीक्षित, रमन गुप्ता, रजनी सचदेवा, सुनीता त्रिपाठी, चरिता कुमारी, विनीता शर्मा, संतोष गुप्ता, पूनम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.