आदित्यपुर, दिसम्बर 13 -- आदित्यपुर।आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 30 अंतर्गत जनता रो हाउस इलाके में बिजली व्यवस्था को सुरक्षित और सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। यहां वर्षों से लगे पुराने व जर्जर नंगे तार और पोल को हटाकर एबीसी (एरियल बंच केबल) के माध्यम से नई केबलिंग की गई। इससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।बताया गया कि बीते दिनों स्थानीय प्रतिनिधियों और नागरिकों द्वारा बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर इलाके में जर्जर तार और पोल बदलने की मांग की गई थी। मांग को गंभीरता से लेते हुए विभाग की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए नई एबीसी केबलिंग कराई गई।मौके पर पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी के अलावा भोला यादव, अभिषेक झा, समाजसेवी चंदन सिंह, टिंकू, बत्तीस कुमार राय, प्रमोद सिंह, संजय, आकाश सहित कई स्थानीय ल...