देवरिया, अप्रैल 29 -- देवरिया, निज संवाददाता। विद्युत विभाग द्वारा घरेलू, कमर्शियल सहित अन्य विभिन्न विद्या के कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर के तेज चलने, अधिक बिल आने, बिल जमा होने के बाद भी आपूर्ति चालू नहीं होने सहित बार-बार आ रही अन्य शिकायतों को देखते हुए विभाग द्वारा फिलहाल पुराने विद्युत कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर अभी नहीं लगाए जाएंगे। हालांकि पुराने मीटरों के नहीं होने से नए कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर ही लगाए जा रहे हैं। विद्युत विभाग द्वारा बिल बकायों के बढ़ते बोझ को कम करने के उद्देश्य से जिले में पहले चरण में तीन लाख पचास हजार कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा था। इस क्रम में जिले के चारों डिविजनों देवरिया, सलेमपुर, बरहज व गौरी बाजार में मीटर लगाने वाली एक निजी कंपनी द्वारा विद्युत कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा था...