पुराने गांवों और कॉलोनियों से ओ-जोन हटाने के लिए कानून बनाने की मांग
नई दिल्ली, जून 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के पुराने गांवों और कॉलोनियों के ओ-जोन में होने पर कार्रवाई के खिलाफ शास्त्री पार्क स्थित श्री सिद्ध बाबा श्यामगिरी सवाई मठ मंदिर परिसर में रविवार को पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में कई इलाकों से लोग शामिल हुए। इसमें पांच निर्णय लिए गए, जिसमें से ओ-जोन हटाने के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर प्रमुखता से हुंकार भरी गई। इस लड़ाई को लड़ने के लिए ओ-जोन से मुक्ति संघर्ष समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया। पंचायत में आरोप लगाया गया कि ओ-जोन बताकर गांव और कॉलोनियों में बेबुनियाद कार्रवाई की जा रही है। इससे न केवल निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि लोगों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने कहा कि जमीन की नहीं, सम्मान की लड़ाई है। न्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.