भागलपुर, जुलाई 6 -- गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से दो वारंटी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बड़हरी गांव के पिंटू दास और गोराडीह गांव के सुनील मंडल के रूप में हुई है। पुराने केस में दोनों पर कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट जारी था। शनिवार देर रात को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...