रायबरेली, मार्च 8 -- तिलोई, संवाददाता। तिलोई कस्बे में रविवार की सुबह एक पुरानी तेल की टंकी के टैंक में उस समय आग लग गई जब उसे काटा जा रहा था। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तिलोई कस्बे में स्थित स्व. शिवप्रताप सिंह के आवास पर एक मिट्टी के तेल की टंकी संचालित थी। कई वर्षों पूर्व टंकी बंद हो चुकी थी। कई दिन पूर्व केरोसिन पंप के टैंक जमीन से निकाल कर बाहर रखे गए थे। रविवार को लगभग 11 बजे केरोसिन टैंक को काटने के दौरान टंकी में अचानक आग लग गई। आग देख कर अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल के निकट ही इंडियन आयल का पंप मौजूद जिसके चलते घटना बड़ी हो सकती थी इसलिए स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को अविलंब सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग को बुझा दिया। क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार मिश्र न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.