पुराने कार्यकर्ताओं में पुनः जोश भरने की आवश्यकता : कर्मवीर
देवघर, जुलाई 21 -- देवघर कार्यालय संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के संतालपरगना प्रमंडल अंतर्गत तीन जिले देवघर, गोड्डा व जामताड़ा जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, मंडल व प्रवासी प्रभारियों की बैठक देवघर कार्यालय में हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय व प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा मौजूद रहे। बैठक में संगठन मजबूती को लेकर चर्चा-परिचर्चा की गई। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल पर कार्य करने व प्रत्येक बूथ मजबूत करने का आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी को अपने पुराने कार्यकर्ताओं में पुनः जोश भरने की आवश्यकता है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि हमें गांव-गांव जाकर वर्तमान प्रदेश सरकार के संरक्षण में हो रहे भ्रष्टाचार को जनता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.