हरदोई, अप्रैल 8 -- सांडी। ग्रामसभा अंटवा में मनरेगा योजना में पुराने कामों पर नए मस्टररोल निकाले जाने और बार-बार मजदूरों की एक फोटो की शिकायत की जांच में खुलासा हुआ है। बीडीओ काजल ने बताया कि भौतिक निरीक्षण में गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। कई अभिलेख मौके पर नहीं मिले। उनका परीक्षण कर अग्रिम कार्रवाई होगी। विकास खण्ड की ग्रामसभा अंटवा निवासी छोटे सिंह ने बीते दिनों बीडीओ को शिकायती पत्र देकर ग्रामप्रधान और सचिव के साथ टीए की मिलीभगत से चहेते मजदूरों की एक ही फोटो लगाकर पुराने कामों के मस्टररोल निकालकर फर्जी एमबी के सहारे सरकारी धन के बंदरबांट के आरोप लगाए गए थे। बुधवार को एपीओ सुरेन्द्र यादव और जेई करन सिंह के साथ मौके पर बीडीओ प्रधान मुलायम और सचिव श्याम कुमार गौतम और शिकायत कर्ता समेत ग्रामीणों की उपस्थिति में मौके पर पहुंचीं। मंशाराम के प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.