वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम को आप अपने घरों में पड़ी पुरानी किताबें दान कर सकते हैं। वहीं पुराने और अनुपयोगी कपड़ों, जूता-चप्पलों को भी जमा कर सकते हैं। यहां से नगर निगम जरूरतमंदों को ये सामान उपलब्ध कराएगा। सोमवार को टाउनहॉल में निगम कार्यालय में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकिल (आरआरआर) सेंटर का उद्घाटन किया। महापौर ने कहा कि जरूरतमंद सेंटर पर आकर कपड़े, जूता-चप्पल ले सकते हैं। शहरवासियों से अपील है कि जरूरतमंदों के लिए नगर निगम का सहयोग करें। सेंटर प्रतिदिन सुबह दस से शाम पांच बजे तक खुलेगा। यहां रखी किताबों को विद्यार्थी पढ़ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में अच्छी रैंकिंग के लिए दैनिक जीवन में उपयोगी पुराने सामानों के पुर्नउपयोग पर अंक दिए जाएंगे। इसका उद्देश्य कूड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.