मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिठनपुरा स्थित कार्यालय सभागार में मंगलवार को आईसीएआई जिला शाखा की ओर से केंद्रीय बजट पर एक दिवसीय संगोष्ठी सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आयकर विभाग के सहायक आयुक्त मंगलमोय हल्दर ने बजट के प्रावधानों की प्रासंगिकता और कर प्रणाली में पारदर्शिता के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रथम तकनीकी सत्र के अध्यक्ष सीए सुजीत कुमार झा थे। सीए पीपी सिंह ने पुराने आयकर एवं नए आयकर अधिनियम में किए गए बदलाव के बारे में बताया। वहीं, द्वितीय सत्र की अध्यक्षता सीए रूपक कुमार ने की। इस सत्र के दौरान सीए गौरव झा ने जीएसटी अधिनियम एवं बजट के संबंधित प्रावधानों को विस्तार से बताया। शाखा के चेयरमैन सीए शशि भूषण कुमार, उपाध्यक्ष सीए विकास कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सीए राकेश कुमार सिन्हा, सचिव सीए अंकित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.