बांका, मार्च 9 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्रमुख सुरेंद्र उर्फ पप्पू यादव ने की। इस दौरान बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी देवाशीष कुमार भी मौजूद रहे। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने पंचायतों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संबंधित विभागों से समाधान की मांग की। बैठक में बीपीआरओ उपेंद्र कुमार, सीडीपीओ वंदना दास, पीओ प्रशांत कुमार, एमओ दिग्विजय कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ऋचा कुमारी, थानाध्यक्ष कटोरिया चंद्रदीप कुमार सहित कई विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम और राजस्व विभाग से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई...