पुराने और अनुभवी चेहरों ने दर्ज की जीत, बरकरार रखी अपनी राजनीतिक पकड़
अररिया, मई 30 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज नगर परिषद कार्यालय स्थित सभा भवन में शनिवार को सशक्त स्थायी समिति के तीन सदस्य पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी माहौल में संपन्न हुई। निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीओ अभय कुमार तिवारी के नेतृत्व तथा प्रेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त अररिया डीडीसी रोजी कुमारी की निगरानी में मतदान, मतगणना, प्रमाण पत्र वितरण और शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव में तीनों सीटों पर पुराने और अनुभवी चेहरों ने जीत दर्ज करते हुए अपनी राजनीतिक पकड़ बरकरार रखी। मतदान के बाद तीनों पदों की अलग-अलग मतगणना कराई गई। सदस्य संख्या-1 के लिए हुए मुकाबले में मनोज कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी तनु प्रिया को छह मतों के अंतर से पराजित किया। यह भी पढ़ें- दोस्त-दोस्त न रहा : नगर निकायों की सशक्त समितियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.