अमरोहा, अप्रैल 12 -- शहर की पॉश कही जाने वाली आवास विकास प्रथम व द्वितीय कॉलोनी में सुचारू पेयजलापूर्ति के लिए जरूरी ओवरहेड टैंक का निर्माण अधर में लटकता नजर आ रहा है। सालों बाद भी पालिका प्रशासन टैंक निर्माण के लिए जरूरी भूमि तक चिन्हित नहीं कर सका है। नतीजा पेयजलापूर्ति की समस्या से कॉलोनीवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि शहर की आवास विकास द्वितीय कॉलोनी में करीब तीन साल पहले अपनी मियाद पूरी कर चुके ओवरहेड टैंक को ध्वस्त करा दिया गया था। वहीं करीब दो साल पहले आवास विकास प्रथम में भी नगर पालिका ने ओवरहेड टैंक को मियाद पूरी हो जाने के चलते ध्वस्त करा दिया था। शहर की पॉश कालोनियों में दोनों ओवरहेड टैंकों को ध्वस्त कराए जाने के बाद पाइपलाइनों में पानी का प्रेशर कमजोर हो गया। कालोनी के मकानों में ऊपरी मंजिल तक पानी आस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.