पुराने एसएसपी ऑफिस में बनेगा पुलिस कॉम्पलेक्स
धनबाद, जून 18 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। कोर्ट रोड स्थित पुराने एसएसपी ऑफिस के बगल में सात मंजिला पुलिस कॉम्पलेक्स बनेगा। सात मंजिला भवन में महिला थाना और साइबर थाना के अलावा ट्रैफिक और एससी-एसटी थाने होंगे। एसएसपी प्रभात कुमार ने बुधवार को रांची की तकनीकी टीम के साथ स्थल निरीक्षण किया। एसएसपी ने तकनीकी टीम के साथ प्रस्तावित भवन निर्माण की समीक्षा की। बताया गया कि जल्द ही भवन का निर्माण शुरू किया जाएगा। करीब 18 महीने में भवन निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण पर 17 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है। बताया कि आम लोगों की सुविधा को देखते हुए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। अभी धनबाद थाना परिसर में अलग-अलग भवन में महिला व एससी-एसटी थाने और ट्रैफिक थाने हैं। नए भवन में साइबर डीएसपी और ट्रैफिक डीएसपी भी बैठेंगे। अभी बीसीसीएल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.