पुराने एफसीआई गोदाम की मरम्मत कार्य पर उठने लगे सवाल
आदित्यपुर, मई 26 -- चांडिल। कुकडू प्रखंड कार्यालय के पीछे स्थित पुराने एफसीआई गोदाम की मरम्मत कार्य पर सवाल उठने लगे हैं। हाल ही में भवन की मरम्मत, प्लास्टर, रंगाई और नए शेड का काम कराया गया था। लेकिन, सोमवार की शाम हल्की तेज हवा में ही एफसीआई गोदाम का शेड उड़ गया। बता दें कि भवन का अब तक विभागीय हैंडओवर भी नहीं हुआ है। मामले को लेकर कुकडू प्रखंड प्रमुख प्रतिमा वाला पातर ने निर्माण कार्य में लीपापोती और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया है। और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- धरातल पर उतर चुकी सरकारी योजना, सहायक अभियंता को जानकारी नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.