गुड़गांव, दिसम्बर 24 -- गुरुगाम, कार्यालय संवाददाता। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की तरफ से मिलेनियम सिटी में निर्मित पुराने एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) के सही संचालन की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है और नए एफओबी बनाने की योजनाओं पर काम किया जा रहा है। हाल ही में जीएमडीए की मोबिलिटी शाखा ने नए एफओबी बनाने के लिए पुलिस उपायुक्त, यातायात से व्यस्ततम सड़कों और सड़क पार करने के दौरान हो रहे सड़क हादसों के बारे में जानकारी मांगी है। जून, 2018 में जीएमडीए ने उमंग भारद्वाज चौक से लेकर द्वारका एक्सप्रेस वे तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाने, फ्लाईओवर और एफओबी के निर्माण को लेकर 89.73 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था। साल 2019 में यह टेंडर आवंटित हो गया। यह कार्य 18 महीने में पूरा होना चाहिए था, लेकिन 15 मार्च, 2023 को यह बनकर तैयार हुआ। निर्माण होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.