बरेली, सितम्बर 20 -- बरेली। ईंट भट्ठों की स्थापना के लिए लागू स्थल मानदंड के संशोधित नियमों के प्रभावी अनुपालन को लेकर शनिवार को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से बैठक हुई। आईएमए सभागार में हुई बैठक में बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर के ईंट भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्य पर्यावरण अधिकारी रामगोपाल ने बताया कि वर्ष 2012 से पहले स्थापित ईंट भट्ठे, जिनके पास उस समय के वाणिज्य कर विभाग का पंजीकरण प्रमाणपत्र, जिला पंचायत कर पंजीकरण या रसीद, किरायानामा, रॉयल्टी और भू-अभिलेख जैसे दस्तावेज हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। क्षेत्रीय अधिकारी चंद्रेश कुमार ने कहा कि वर्ष 2012 से पहले स्थापित भट्ठों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जिग-जैग या हाइब्रिड तकनीक अपनानी होगी। वाय...