पुराने इंसेफेलाइटिस वार्ड में शुरू हुई मानसिक रोग की ओपीडी
गोरखपुर, जून 30 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ओपीडी के इंतजामों में मंगलवार को बदलाव हुआ। नेहरू अस्पताल से मानसिक रोग विभाग की ओपीडी को इंसेफेलाइटिस वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। मंगलवार को नेहरू अस्पताल के एसआईसी डॉ. अशोक यादव ने नए मानसिक रोग की ओपीडी का उद्घाटन किया। अब यह ओपीडी भूतल पर संचालित होगी। दरअसल, मानसिक रोग विभाग की ओपीडी के साथ सर्जरी विभाग और ईएनटी विभाग की ओपीडी संचालित होती थी। साथ ही दवा वितरण केंद्र संचालित होता था। इस कारण ओपीडी में भीड़ के चलते मानसिक मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। मंगलवार को इंसेफेलाइटिस वार्ड की बैरिकेडिंग भी करा दी गई है, जिससे मरीजों के आवागमन को सुचारु रखा जा सके। उद्घाटन के दौरान विभाग के प्रोफेसर डॉ. तपस आइच व डॉ. आमिल हयात खान मौजूद रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.