प्रयागराज, दिसम्बर 31 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। छिवकी रेलवे स्टेशन अब यात्रियों और शहरवासियों के लिए एक नए आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। रेलवे ने यहां देश का पहला 'रेल लोको रेस्टोरेंट' खोलने का निर्णय लिया है, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस परियोजना के तहत प्रयागराज मंडल ने बून एंड जील फर्म के साथ 10 वर्षों के लिए 1.96 करोड़ रुपये का करार किया गया है। स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप पुराने और अनुपयोगी लोकोमोटिव को आधुनिक रेस्टोरेंट में बदला जाएगा। रेल थीम पर आधारित इस रेस्टोरेंट में एसी सुविधा, आरामदायक बैठने की व्यवस्था और आकर्षक इंटीरियर होगा। यहां उत्तर भारतीय थाली के साथ प्रयागराज के पारंपरिक स्वाद, फास्ट फूड और चुनिंदा विदेशी व्यंजन परोसे जाएंगे। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह के अनुसार, इस पहल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.