नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली विधानसभा में पेश दिल्ली के आर्थिक सर्वेक्षण पर सवाल उठाए हैं। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण में पुराने आंकड़ों से ही नया खेल किया गया है। इसमें दिए गए सीमित आंकड़ों ने ट्रिपल इंजन सरकार की पोल खोल दी है। यादव ने आर्थिक सर्वेक्षण पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली की आर्थिक, परिवहन, जल एवं स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति दिन ब दिन चिंताजनक होती जा रही है। सरकार ने पिछले वर्ष अपना पहला बजट पेश करते हुए आर्थिक सर्वेक्षण नहीं प्रस्तुत किया था। जबकि, इस साल प्रस्तुत सर्वेक्षण दिल्ली की कमजोर होती आर्थिक स्थिति को उजागर करता है। यादव ने कहा कि कई महत्वपूर्ण आंकड़े प्रस्तुत नहीं किए गए। इससे ऐसा लग रहा है कि पिछले वर्ष के लि...