नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- अगर आप भी सालों से वही पुरानी छोटी कार या हैचबैक चलाकर थक चुके हैं तो यह खबर आपके काम की है। अक्सर लोग जब अपनी पहली कार से अपग्रेड करने की सोचते हैं तो उनके मन में कई सवाल होते हैं। क्या नई गाड़ी का माइलेज कम होगा? क्या ट्रैफिक में इसे संभालना मुश्किल होगा? या फिर क्या यह बजट में फिट बैठेगी? ऐसे में मैंने खुद एक ऑटो एक्सपर्ट्स के तौर पर 5 शानदार SUV को टेस्ट करके देखा है। इसके बाद अगर मुझे किसी हैचबैक मालिकों के लिए एकदम परफेक्ट अपग्रेड के लिए सलाह देनी हो तो मैं इनमें से ही किसी एक एसयूवी को चुनता।टाटा नेक्सन टाटा नेक्सन इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। इसकी सबसे बड़ी वजह इसकी मजबूती है। टाटा नेक्सन को ग्लोबल NCAP रेटिंग में भी शानदार अंक मिले हैं। इसे क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसमें आपको 1.2-लीटर टर्बो-पेट...